इमरान पटेल और 5 साल के बच्चे की यातना-हत्या मामला एकता संगठन आक्रोशित तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग..

जलगाँव जिला एकता संगठन ने यावल पुलिस स्टेशन के साथ-साथ ज़िला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मानवाधिकार आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर दो गंभीर घटनाओं के संबंध में तत्काल कार्रवाई की माँग की।

इमरान पटेल हत्याकांड
शुरुआत में, यावल तालुका के दहीगाँव में हुए हत्याकांड को एक मामूली विवाद बताया गया था। लेकिन वास्तव में, यह संदेह है कि यह मुस्लिम समुदाय के एक युवक पर लक्षित हमला था। इसलिए, संगठन ने पुरज़ोर माँग की कि इस मामले की जांच तहसीन पूनावाला बनाम भारत संघ के तारीख 17 जुलाई 2018 के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए। इस घटना में जो दो युवतियों का नाम आया है उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित को नुकसान भरपाई दी जाए।

पाँच वर्षीय नाबालिग का अमानवीय उत्पीड़न और हत्या का मामला
इस घटना में एक मासूम बच्चे का यौन उत्पीड़न किया गया, गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने की कोशिश की गई। यह स्पष्ट है कि आरोपियों ने अपराध छिपाने की साजिश रची थी और सीसीटीवी फुटेज से भी सबूत सामने आए हैं। जिसमें मुख्य आरोपी को उन्हीं के दो रिश्तेदार मदद करते हुए नजर आरहे है फिर भी, यह बेहद चौंकाने वाला है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई उचित और तत्काल कार्रवाई नहीं हो पारही है। साथही पीड़ित के परिवार को नुकसान भरपाई दी जाए ।

एकता संगठन के संयोजक फारूक शेख की चेतावनी, “अगर दोनों मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा और उच्च न्यायालय जाएगा।”

एकता संगठन और शिकायतकर्ता की मुख्य माँगें

1) दोनों मामलों की निष्पक्ष और शीघ्र जाँच की जाए।

2) पीड़ित परिवारों को बीएनएसएस धारा 396 पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

3) दोनों मामलों का निपटारा फास्ट-ट्रैक अदालतों में छह महीने के भीतर किया जाए।

4)दोनों गुनाह के अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए और समाज में एक मिसाल कायम की जाए।

दोनों शिकायतकर्ताओं के पूरक बयान और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन
दोनों शिकायतकर्ताओं, नाबालिग बच्चे के दादा यासीन खान और इमरान पटेल के पिता यूनुस पटेल के पूरक बयान दिए गए। इसके साथ ही, एकता संगठन द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के साइटेशन, पेन ड्राइव, गोपनीय पत्र और अन्य दस्तावेज भी दिए गए, और चूँकि इसमें उल्लिखित आरोपियों की भागीदारी भी साक्ष्य सहित दर्ज की गई है, इसलिए पुलिस निरीक्षक धारबले ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एकता संगठन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे

फारूक शेख, हाफिज रहीम पटेल, अनवर शिकलगर, अनीस शाह, एडवोकेट आवेश शेख, दहीगांव के यूनुस पटेल, यावल के यासीन खान, जफर शेख, करीम मेम्बर, फैजपुर के कुर्बान मेंबर सहित दहीगांव और यावल के कई लोग उपस्थित थे।

फोटो

शिकायतकर्ता ईसा पटेल और यासीन खान, पोलीस निरीक्षक धारबळे को अपनी शिकायत का सप्लीमेंट्री लिखिए जवाब देते हुए। साथमे फारूक शेख, अनीस शाह, अनवर सिकलगर, हाफिज रहीम पटेल, एडवोकेट आवेश शेख , करीम मेंबर नजर आरहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top