ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन चोपड़ा टीम ने दिया गया एक मेमोदंडम

EX MP सैय्यद इम्तियाज़ जलील साहेब के आदेश पर और जलगांव जिलाअध्यक्ष अली जनाब आसिफ पटेल साहब के
आदेश पर आज चोपड़ा टीम ने दिया निवेदन
और साथ ही चोपड़ा मुस्लिम समाज ने भी दिया निवेदन
कड़ी कार्रवाई की मांग


जलगांव, 12 जून 2026 : चोपड़ा एमआईएम टीम ने चोपड़ा पुलिस स्टेशन P I साहेब से मुलाकात की , चोपड़ा उप शहर अध्यक्ष रिज़वान शेख ने P I साहेब को कहा से वो लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए
नूरानी मस्जिद के मुअज्जिन एवं मुस्लिम धर्मगुरु
सैयद हकीम अली हाशीम अली के साथ हुई कथित मारपीट, धार्मिक अपमान और सामाजिक वैमनस्य फैलाने की घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पारोला निवासी हेमत उर्फ नित्या मनोहर पवार ने 10 एवं 11 जून 2026 को एक मुस्लिम धर्मगुरु के साथ कथित रूप से मारपीट की तथा उन्हें जबरन धार्मिक नारे लगाने के लिए मजबूर किया। इस घटना से जिले में भय, असुरक्षा और सांप्रदायिक तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। मुस्लिम समाज की ओर से विरोध दर्ज किया गया हालांकि, कहना है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, इसलिए उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर अतिरिक्त गंभीर धाराएं लगाने पर विचार किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की गई हैं:
मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कराई जाए।
धार्मिक भावनाएं भड़काने, अपमान करने, धमकी देने तथा सामाजिक वैमनस्य फैलाने से संबंधित अतिरिक्त धाराएं लगाई जाएं।
आरोपी के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
पीड़ित धर्मगुरु एवं उनके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।
जिले में धार्मिक तनाव फैलाने वाली प्रवृत्तियों की स्वतंत्र जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
जांच प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक या सामाजिक दबाव न आने दिया जाए।
चोपड़ा AIMIM टीम ने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता, मानव गरिमा और कानून के शासन पर भी हमला है। पार्टी ने शासन और प्रशासन से निष्पक्ष, कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे।
निवेदन देते समय मौजूद रहे वहां पर
AIMIM उप शहर अध्यक्ष रिजवान शेख ,
मौलाना नसीम रजा साहब ,
शाहरुख शाह, शाहिद शेख , अयान शेख , परवेज खान,
युसूफ मिस्त्री, कलीम हाज़ी साहब और पार्टी के नौजवान मौजूद थे ,और मुस्लिम समाज से जिम्मेदार मौजूद थे
फैसल सैयद , मुस्ताक पटेल ,
असरार बागवान, कबीर भाई, अयान सैयद,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top