मनियार बिरादरी जलगांव की 25 साला सराहनीय पहल — जरूरतमंदों तक शीरखुर्मा किट की तक़सीम


जलगांव : मुबारक रमजान के पाक महीने में मन्यार बिरादरी जलगांव की जानिब से हर साल की तरह एक खूबसूरत इंसानी खिदमत पेश की गई। बिरादरी के सदर फारूक शेख की कयादत में शहर और जिले के जरूरतमंद व मुस्तहक़ (हकदार) परिवारों तक घर-घर जाकर शीरखुर्मा किट तक़सीम की गई।
इस किट में रमजान और ईद के मौके पर इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें शामिल की गईं, जिनमें शक्कर, खजूर, सिवई (सेवई), काजू, बादाम, चारोली, इलायची, कस्टर्ड पाउडर और कोबरा (नारियल) जैसी चीजें शामिल थीं। हर एक किट की कीमत लगभग ₹661 रखी गई।
अल्हम्दुलिल्लाह, इस नेक मुहिम के तहत कुल 125 पैकेट (82625/- रु के )जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए गए, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी आई और रमजान की रौनक और बढ़ गई।
इस मौके पर फारूक शेख (सदर, मन्यार बिरादरी जलगांव) ने कहा कि,
“हमारी कोशिश है कि समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे और कोई भी ईद की खुशियों से महरूम ना रहे। अल्लाह तआला हमारी इस छोटी सी खिदमत को कबूल फरमाए और हमें आगे भी इसी तरह इंसानियत की सेवा करने की तौफीक अता करे।”
मन्यार बिरादरी की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है और इसे इंसानियत व भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top