मुंबई बीएमसी चुनावों से पहले लाडली बहनों को मिलेंगे 3000 रुपये, तेजस्वी घोसालकर

मुंबई: बीएमसी चुनावों के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर पहुंच गया है। ठाकरे भाईयों से लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के तमाम नेता वोटरों को अपने पाले में करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। बीएमसी के वार्ड 2 से चुनाव लड़ रही बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि देवाभाऊ यानी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीएमसी चुनावों की वोटिंग से पहले लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी महिलाओं को बड़ा सौगात देंगे। तेजस्वी ने एक इंस्टग्राम पोस्ट में कहा है कि उन्हें दिसंबर के साथ जनवरी महीने की किश्त एक साथ मिल जाएगी। ऐसे में लाडकी बहिणों के अकाउंट में सीधे 3,000 हजार रुपये आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top