जलगांव जिला एकता संगठन का आक्रोश — पीड़ित बालक को ₹11,000 की सहायता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

भुसावळ तालुका के शिरपुर कन्हाला गाव में एक 17 वर्षीय मुस्लिम बालक को केवल उसकी धार्मिक पहचान के कारण बेरहमी से पीटने की घटना ने जनमानस को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना के विरोध में जलगांव जिला एकता संगठन ने भुसावळ पुलिस उप विभागीय अधिकारी को भुसावळ कार्यालय में मिल्कर विस्तृत निवेदन सौंपते हुए आरोपियों पर धार्मिक घृणा के आधार पर हमला (Hate Crime) के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की।

संगठन ने मांग की कि पुलिस इस प्रकरण को गंभीर अपराधों की श्रेणी में पुनर्वर्गीकृत (Reclassification Report) कर, आरोपियों पर BNS की धारा 196,51,55,117, 138, 140, आर्म ऍक्ट एवंम बाल अत्याचार प्रतिबंध अधिनियम 1989 की कलम 3(2)(v) के तहत कार्रवाई करे।

संगठन के समन्वयक फारुक शेख ने कहा कि “यह घटना सिर्फ एक बच्चे पर हमला नहीं, बल्कि संविधान में दिए गए धार्मिक समानता और स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला है। अगर तत्काल न्याय नहीं मिला, तो संगठन जिल्हे भर मे आंदोलन छेड़ेगा। और उच्च न्यायालय मे भी दाद मागेगा”
पीडित को आर्थिक मदत

फारुक शेख ने मणियार बिरादरी की औरसे पीड़ित बालक के उपचार हेतु ₹11,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की और परिवार को सुरक्षा तथा मानसिक सहयोग की मांग की।
पीडित और फॅमिली की हौसला अफजाई

एकता का शिष्ट मंडळ ने हॉस्पिटल जाकर पीडित की मुलाकात ली, गाव जाकर उनकी फॅमिली से भी मिले और उनकी हौसला अफजाई की!

एकता शिष्टमंडळ मे फारुक शेख , हाफिज रहीम पटेल, अनिस शाह, आरिफ देशमुख, जफर मिर्झा, मुदस्सर खान (वरणगाव) मोहम्मद गवळी( कन्हाळा) फिरोज तडवी (भुसावळ) आदी उपस्थित थे.

फोटो
१) पोलिस उप अधीक्षक भुसावळ संदीप गावित को शिकायत पत्र देते हूए फारुक शेख , आरिफ देशमुख,जफर मिर्झा, अनिस शाह, रहीम पटेल नजर आरहे है.
२) पीडित के घर कन्हाला गाव में एकता शिष्ट मंडळ और गाव के लोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top