मानव अधिकार और एकता संगठन की चेतावनी – समाज में दरार पैदा करने वाले बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

मानव अधिकार और एकता संगठन की चेतावनी – समाज में दरार पैदा करने वाले बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

जलगांव,
यह जानकारी मिली है कि शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री संभाजी भीड़े जलगांव दौरे पर आ रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति को अपने विचार रखने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार समाज में जहर घोलने या नफरत फैलाने के लिए नहीं है।

आज मानव अधिकार और एकता संगठन के अशफाक पटेल, फारूक शेख, अनीस शाह, शाहरुख खान, अजमल खान,जरीन खान,आरिफ शेख,सलमान खनौर आवेश खान ने जिलाधिकारी जलगांव और पुलिस अधीक्षक जलगांव को औपचारिक निवेदन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी है कि श्री संभाजी भीड़े यदि किसी भी प्रकार का भड़काऊ या समाज को बांटने वाला वक्तव्य देते हैं तो उसकी कड़ी आपत्ति दर्ज की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की भी मांग की जाएगी।

संगठन ने प्रशासन से जोरदार मांग की है कि –
१) श्री भीड़े को स्पष्ट निर्देश दिए जाएँ कि वे किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक या उकसाऊ टिप्पणी न करें।
२) प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे और ऐसे तत्वों पर नजर रखे जो समाज का माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।
३) यदि किसी भी प्रकार का भड़काऊ बयान सामने आता है तो तुरंत प्रभाव से उस पर कार्रवाई की जाए।
एकता संगठन के फारूक शेख ने कहा है कि –
“हम जलगांव में अमन-चैन और भाईचारे को बिगाड़ने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसी भी व्यक्ति को समाज में दरार डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे तत्वों पर पहले से ही अंकुश लगाए।”
फोटो
ज़िला अधिकारी आयुष प्रसाद को निवेदन देते हुए अशफाक पटेल, फारूक शेख, अनीस शाह और दिगर सभासद नजर आरहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top