राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल में महाराष्ट्र बना चैंपियनजलगांव की संस्कृती मेढे को स्वर्ण पदक, केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा ताई खडसे द्वारा सम्मान भुसावळ

जलगांव :विफा महाराष्ट्र (WIFA Maharashtra) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम विजेता बनने का गौरव हासिल किया।इस ऐतिहासिक जीत में जलगांव जिला फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़ी तथा भुसावळ ताप्ती स्कूल की होनहार खिलाड़ी संस्कृती मनोज मेढे ने उल्लेखनीय योगदान दिया। महाराष्ट्र टीम की सदस्य के रूप में खेलते हुए संस्कृती मेढे ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर न केवल जलगांव जिले बल्कि पूरे महाराष्ट्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए केंद्रीय राज्य क्रीड़ा मंत्री एवं सांसद रक्षा ताई खडसे नेदिनांक 23 दिसंबर 2025 को आयोजित खासदार चषक क्रीड़ा महोत्सव, भुसावळ के समारोह मेंसंस्कृती मेढे को विशेष रूप से सम्मानित किया।इसी अवसर पर जलगांव डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री फारूक शेख का भी खिलाड़ियों के विकास, मार्गदर्शन और जिले में फुटबॉल को नई दिशा देने के लिए अभिनंदन किया गया।समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने संस्कृती मेढे की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचना युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।जलगांव जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से भी संस्कृती मेढे को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि आने वाले समय में वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top