जलगांव, महाराष्ट्र — (दिनांक 8/12/25 ) जलगांव जिला एकता संघटन द्वारा आज दोपहर 3 से 4 बजे तक जलगांव जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक घंटे का शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य अक्कलकुवा (जिला नंदूरबार, महाराष्ट्र) के मदरसों और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों पर लगाए गए झूठे और भड़काऊ आरोपों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करना था।
यह प्रदर्शन पूर्व सांसद और भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा 26 नवंबर 2025 को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जामिया मिल्लिया इशातुल उलूम अक्कलकुवा और उसकी शाखाओं पर लगाए गए निराधार आरोपों का तीव्र विरोध दर्ज करने के लिए आयोजित किया गया।
*जलगांव जिला एकता संघटन की तरफ से सरकार और प्रशासन को निवेदन*
प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी राहुल घूगे के माध्यम से
राष्ट्रपति महोदया, भारत सरकार
मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र राज्य,
तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को एक लिखित निवेदन सौंपा, जिसमें निम्नलिखित मांगें की गईं:
मुख्य मांगें
1) किरिट सोमैया द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की जाए।
2) यदि जांच में आरोप झूठे साबित हों तो
किरिट सोमैया पर आय टी एक्ट तथा साम्प्रदायिक तनाव व अफवाह फैलाने के अपराधों के तहत एफ आय आर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
3) प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं की छवि बचाने हेतु
सरकार तथ्यात्मक आधिकारिक बयान जारी करे, ताकि भ्रामक अभियान और नफरत फैलाने वाले तत्वों पर रोक लगे।
अक्कलकुवा मदरसे की वास्तविकता
निवेदन में कहा गया कि —
अक्कलकुवा के मदरसे वर्षों से हज़ारों गरीब और बेसहारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास और भोजन प्रदान कर रहे हैं।
सरकारी नियमों और ऑडिट प्रक्रिया के तहत पूर्ण पारदर्शिता से कार्य किया जाता है।
अब तक किसी भी जांच में एक भी गैरकानूनी गतिविधि सिद्ध नहीं हुई है, इसके बावजूद इन्हें बदनाम करने की सोची-समझी रणनीति चलाई जा रही है।
*हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे = फारूक शेख*
संघटन के समन्वयक फारूक शेख ने कहा “शिक्षा के केंद्रों पर बेबुनियाद हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नफ़रत नहीं — एकता, शांति और भाईचारे की राह पर चलें।
अफवाहें फैलाने वालों से सावधान रहें और सच का साथ दें।”
*मुफ्ती खालिद और मौलाना कासिम ने की पैरवी*
अक्कलकुवा के मदरसे के बारेमे मुफ्ती खालिद और मौलाना कासिम नदवी ने पैरवी करते हुए पूरी जानकारी पेश की।
*प्रदर्शन में उपस्थित*
जिलाधिकारी कार्यालय जलगांव में हुए इस प्रदर्शन में मुफ्ती खालिद , हाफिज रहीम पटेल, फारूक शेख, एडवोकेट आवेश शेख, एडवोकेट अमीर शेख, अनीश शाह, मतीन पटेल, अनवर सिकलगर,मजहर पठान, मौलाना कासिम नदवी, मौलाना गुफरान शेख, मौलाना अब्दुल मजीद अब्दुल हमीद, मौलाना मोहम्मद इसाक मोहम्मद इस्माइल, सैयद चांद सैयद अमीर, सईद शेख , जावेद शेख, अब्दुल रऊफ अब्दुल रहीम, रज्जाक पटेल, सैफुल्लाह सलीम इनामदार, अजहर रफीक देशमुख, मोहम्मद शमसुद्दीन पिंजारी तथा समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस निवेदन की प्रति अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली
अल्पसंख्यक आयोग, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई, मानव अधिकार आयोग, दिल्ली एवं मुंबई